थरथरी: थरथरी पुलिस ने हिलसा बाजार स्थित बिहारी रोड से पेट्रोल पंप लूट मामले में टॉप टेन अपराधी को किया गिरफ्तार
थरथरी पुलिस ने बुधवार को बीती रात को हिलसा बाजार स्थित बिहारी रोड से थरथरी थाना के रायपुर कोयल बिगहा पेट्रोल पंप पर मैनेजर से 226000 रुपया के लूट मामले में टॉप 10 एक अपराधी को धर दबोचा। पकड़ा गया टॉप 10 आरोपी हिलसा थाना के रानीबाग निवासी जैलेन्द्र कुमार उर्फ रोहित है। थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश का पहले से लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।