बलिया के बेल्थरारोड के सीयर चौकी क्षेत्र में रविवार को पारिवारिक विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब इलाज के दौरान एक दामाद ने कथित तौर पर अपने ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। घायल परिवार उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव का निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार दिलाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। #Ballia #Belthararoad #CrimeNews #Balliakhabar