नामकुम: रांची में डीपीएस के पास सड़क धंसी, मरम्मत कार्य शुरू
Namkum, Ranchi | Oct 1, 2025 रांची स्थित डीपीएस के पास सड़क धंस गई है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सड़क मरम्मत करने का काम शुरू हो गया है। बता दें कि रांची स्थित डीपीएस के पास सड़क धंस गई जिसके बाद पुलिस के द्वारा बेरीकेट लगाकर सड़क को बंद कर दिया ताकि कोई दुर्घटना ना हो। फिलहाल सड़क के मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।