बेगूसराय: बेगूसराय के रिफाइनरी में मजदूरों ने किया बवाल पुलिस ने की लाठी चार्ज ,मचा अफरा तफरी
बेगूसराय रिफाइनरी में मजदूरों का आंदोलन दूसरे दिन हिंसक हो गया। मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे मजदूरों और पुलिस के बीच टकराव के बाद जमकर बवाल हुआ। इस दौरान रिफाइनरी गेट पर तोड़फोड़, वाहनों में नुकसान और कार्यालय के सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें कई मजदूर घायल हो गए।