मुरैना नगर: मुरैना पुलिस परेड ग्राउंड से निकली तिरंगा यात्रा, हजारों विद्यार्थियों के कदमों से गूंजा शहर देशभक्ति के नारों से।
मुरैना में गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।पुलिस परेड ग्राउंड से शुरू हुई यात्रा को कलेक्टर लोकेश जांगिड़ और एसपी धर्मराज मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यात्रा में हजारों विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारी,पुलिस जवान और नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता की जय ही,वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे लगे।