मंझनपुर: मछौली गांव में पड़ोसी दबंगों ने दंपती समेत 5 लोगों को पीटा, थाने में देर शाम की गई शिकायत
मछौली निवासी कैलाश सरोज ने बताया कि पड़ोसी से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। पीड़ित की मानें तो रविवार की सुबह भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी, बेटी मनीषा, बेटे अर्जुन और धनंजय को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीचबचाव किया। इसके बाद पीड़ित ने शाम पुलिस को तहरीर दी।