हाथरस: 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को किया गया सम्मानित
जनपद हाथरस के विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का समापन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेवा संकल्प अभियान एवं पोषण अभियान के अंतर्गत किया गया। इस अवसर पर पूरे पोषण माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं सहायिकाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।