सहसवान: बक्सर कार्यालय पर भाकियू टिकैत के जिला सचिव के कार्यालय पर पदाधिकारीयों का किया गया विस्तार
भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार की उपस्थिति में पदाधिकारी का विस्तार किया गया है। जिला सचिव पप्पू यादव के कार्यालय पर नये तहसील अध्यक्ष बनाये गये हैं। नये पदाधिकारीयों को संगठन में जोड़ा गया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत मजबूती के साथ किसानों कि बात रख सके। सहसवान में तहसील अध्यक्ष कि जिम्मेदारी रईस अहमद व उपाध्यक्ष तिर्मल सिंह यादव बनाये गये हैं।