बहादुरपुर: अतरेजी निवासी विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति सहित तीन लोगों पर कराया मामला दर्ज
अतरेजी निवासी 24 वर्षीय महिला ने थाने में गुरूवार-शुक्रवार की दारमियानी रात लगभग 12:15 बजे शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की संगम नगर, इंदौर निवासी पति नीरज सहित दिलीप और आरती दुबे ने उसे दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है, विवाहिता की शिकायत पर बहादुरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।