भभुआ: मोहनिया रामगढ़ रोड मछली मंडी में झगड़ा छुड़ाने गए व्यक्ति को बदमाशों ने चाकू से मारकर किया घायल
Bhabua, Kaimur | Apr 26, 2026 मोहनिया रामगढ़ रोड मछली मंडी में झगड़ा छुड़ाने गया एक व्यक्ति को बदमाशों ने चाकू से मार कर घायल कर दिया है। रविवार को 3 बजे सदर अस्पताल पहुंचे घायल मोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनिया वार्ड 5 निवासी स्वर्गीय सुखदेव चौधरी के 34 वर्षीय पुत्र दिनेश चौधरी बताया जाता है। घायल व्यक्ति ने बताया कि मछली मंडी में पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद चल हुआ था।