हुज़ूर: भोपाल में ठगी का पर्दाफाश: कोहेफिजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Huzur, Bhopal | Jun 11, 2025 कोहेफिजा पुलिस ने कैश ऑन डिलीवरी के बहाने दुकानों से सामान मंगाकर फरार होने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों आरिफ उर्फ नदीम और कैफ खान के कब्जे से तीन फ्रिज, एक एसी, एलईडी, कुलर व दो गाड़ियां समेत करीब 3 लाख का माल जब्त किया गया है। पूछताछ जारी है।