खानपुर: पनवाड़ थाना पुलिस ने लूट के प्रयास में शामिल 4 महिलाओं को कस्बे से किया गिरफ्तार, राज. में कई जगह चोरी की वारदात को अंजाम
पनवाड़ थाना पुलिस ने लूट का प्रयास करने वाली चार महिलाओं हेमलता रंगीली मूली बाई व कोशना को कस्बे से गिरफ्तार किया। यह महिलाये राजस्थान के बारां अजमेर नागौर झुंझुनू आदि जिलों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुकी है साथ ही कई लूट के मामले भी इन पर दर्ज है ।पनवाड़ थाना पुलिस ने आज सोमवार को सुबह 11:00 के लगभग प्रेस नोट जारी करते हुए यह जानकारी प्रदान की गई।