वीबी जी राम जी योजना का शुभारंभ, ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी
निषादराज भवन में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
------
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी जी राम जी योजना के शुभारंभ अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम निषादराज भवन जिला पंचायत परिसर श्योपुर में आयोजित हुआ। आंध्रप्रदेश के तिरुपति जिले के मुक्कावरिपल्ली में आयोजित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ।
राष्ट्रव्यापी शुभारंभ अवसर पर केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन चन्द्रबाबू नायडू, केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री भारत सरकार श्री चन्द्रशेखर पेम्मासानी एवं श्री कमलेश पासवान तथा आंध्रप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण मौजूद रहें।
निषादराज भवन जिला पंचायत परिसर श्योपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के अवसर पर प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय एवं श्री बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नीरज जाट, परियोजना अधिकारी श्री विक्रम जाट सहित पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न पंचायतों के सरपंचगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सीईओ जनपद श्योपुर श्री एसएस भटनागर द्वारा किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। इसके पश्चात् ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि वीबी जी राम जी योजना के तहत एक वर्ष में ग्रामीण रोजगार की 125 दिवस रोजगार की गारंटी दी गई है। इस योजना में भुगतान को समयबद्ध और पारदर्शी बनाया गया है। इस योजना में 4 प्रकार के कार्यो के क्रियान्वयन का प्रावधान किया गया है, जिसमें 313 प्रकार के कार्य शामिल है। उन्होंने जानकारी दी कि योजना के तहत जल सुरक्षा से संबंधित 107 प्रकार के विभिन्न कार्य किये जा सकेंगे, कोर रूरल इंफ्रास्ट्रेक्चर से संबंधित 90 प्रकार के ग्रामीण आजीविका से संबंधित 86 प्रकार के तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओं के समय राहत पहुंचाने हेतु 35 प्रकार के कार्यो को शामिल किया गया है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
1 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026