हुज़ूर: भोपाल, मध्य प्रदेश: पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, 21 एफआईआर दर्ज
Huzur, Bhopal | Jun 7, 2025 मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जी तरीके से शामिल होने वाले 22 अभ्यर्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। इन पर 21 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी नौकरी पाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे|