हुज़ूर: भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रिशियन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Jun 7, 2025 भोपाल की कोलार थाना क्षेत्र में फांसी लगाकर एक इलेक्ट्रीशियन ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात उसने लिखी है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला की शादी को 10 साल से ज्यादा वक्त हो गया, लेकिन परिवार में किसी तरह का संतान सुख नहीं मिला है|