हुज़ूर: भोपाल: यूनानी डॉक्टर का अवैध क्लिनिक सील, CMHO टीम ने की कार्रवाई
Huzur, Bhopal | Jun 7, 2025 भोपाल में लगातार बढ़ रहे अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों पर भोपाल सीएमएचओ की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को भोपाल के एक यूनानी डॉक्टर द्वारा संचालित अवैध क्लीनिक को सीएमचओ की टीम ने बंद करवाया है। इस दौरान कई क्लीनिक संचालक टीम के पहुंचने के पहले ही क्लीनिक बंद कर भाग गए।