दूनी: अराजक तत्वों ने शहीद स्मारक को निशाना बनाते हुए कई फीट लंबी रेड स्टोन की जालीदार दीवार तोड़ी
Duni, Tonk | May 31, 2026 अराजक तत्वों की करतूत, शहीद स्मारक को निशाना बनाते हुए कई फीट लंबी रेड स्टोन की जालीदार दीवार तोड़ी देवली शहर स्थित शहीद स्मारक की गरिमा और सुंदरता को अराजक तत्वों ने फिर से निशाना बनाते हुए रेड स्टोन से बनी करीब 50 फीट लंबी जालीदार दीवार को तोड़ दिया। स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने नगर पालिका मंडल को सूचना दी।