बौंसी: भागलपुर-गोड्डा मार्ग से बाराहाट पुलिस ने अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को किया ज़ब्त
Bausi, Banka | Jan 31, 2025 भागलपुर- गोड्डा मुख्य मार्ग से पुलिस ने एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे थाना अध्यक्ष दीपक पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस बल के छापेमारी के दौरान एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। पुलिस की गाड़ी को देखते हैं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। चालक एवं वाहन मालिक पर मामला दर्ज किया गया है।