बौंसी: धर्मपुर गांव निवासी नाबालिग छात्र की दिल्ली में हुई हत्या, शव पहुंचते ही गांव में उमड़ी भीड़
Bausi, Banka | Jan 27, 2025 बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के एक नाबालिग छात्र की दिल्ली में हत्या के बाद शव गांव पहुंचा। सोमवार करीब 11:00 बजे शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुड़ गई। बताया गया की छात्र का स्कूल में ही किसी दूसरे छात्र से विवाद हो गया था। जिसके बाद छात्र की हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।