बौंसी: बौसी अंचल कार्यालय का एडीएम ने किया निरीक्षण, सीओ को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Bausi, Banka | Jan 28, 2025 बांका एडीएम अजीत कुमार ने मंगलवार करीब 3 बजे बौसी अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने आरटीपीएस काउंटर सहित अन्य कार्यालयों का जायजा लिया और मौके पर मौजूद कर्मियों को जरूरी निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सीओ कुमार रवि से सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त की और समस्याओं से भी अवगत हुए। कार्यालय में दस्तावेजों के रख रखाव की जानकारी ली।