बौंसी: गुरिया मोड पर बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Bausi, Banka | Jan 28, 2025 बौसी थाना क्षेत्र के गुरिया मोड समीप मंगलवार करीब 3 बजे एक बस से 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान काजी कैरी गांव निवासी मो. मुश्ताक के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि एक स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। युवक अपने घर काजी कैरी जा रहा था। जख्मी को रेफरल अस्पताल में उपचार कराया गया।