बौंसी: डुमरीथरी गांव के पास से पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया
Bausi, Banka | Jan 30, 2025 बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के डुमरीथरी गांव समीप से पुलिस ने एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। गुरूवार करीब 2.30 बजे बंधुआ कुरावा थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि पुलिस ने अवैध उत्खनन की सूचना पर छापेमारी के दौरान डुमरीथरी गांव समीप से एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।