तिरोड़ी: कोयलारी के जंगल में विवाहित महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कोयलारी में शुक्रवार की सुबह एक विवाहित महिला का सड़ा-गला शव जंगल में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तेंदूपत्ता तोड़ने गए संग्राहकों ने जब लाश देखी तो भय और आशंका का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल सरपंच को सूचना दी और फिर पुलिस को खबर दी गई। ग्राम कोयलारी के तेंदूपत्ता संग्राहक शुक्रवार की सुबह सीतापठोर से कोयलारी के बीच