कोल: सासनी गेट पर पत्रकार और समाजसेवियों ने कावड़ियों का भव्य स्वागत किया, कावड़ियों पर की पुष्पवर्षा
Koil, Aligarh | Feb 25, 2025 सासनी गेट पर पत्रकार और समाजसेवियों ने कावड़ियों का जोशीला स्वागत किया है। दूर-दराज से कावड़ लेकर आ रहे कावड़ियों के लिए सासनी गेट पर पत्रकार व समाजसेवियों के द्वारा एक कैंप लगाया गया है। कैंप में कावड़ियों के विश्राम के साथ खानपान का भी इंतजाम किया गया है। इस दौरान कैंप के सामने से निकलने वाले कांवड़ियों पर पत्रकार व समाजसेवियों ने पुष्प वर्षा की है।