न्यूज़ देशआदेश
अपनी संस्कृति, अपनी पहचान- क्षेत्र की नाटी में झूमे राजेंद्र नेगी, नाटी का वीडियो खूब हो रहा वायरल
देशआदेश सच की परख़
आंजभोज (सिरमौर)। आंजभोज क्षेत्र की शख्सियत राजेंद्र नेगी कांग्रेस पार्टी में आंजभोज जोन प्रभारी की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ पहाड़ी संस्कृति के भी बड़े प्रशंसक हैं। पहाड़ी गीतों के बोल “दूनी द रोआ पावटे मंगीलो आई”, सुर और ताल पर जब राजेंद्र नेगी नाटी के कदम थिरकाते हैं, तो माहौल देखते ही बनता है।
अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव का उनका यह अंदाज लोगों को भी मंत्रमुग्ध कर देता है। राजनीति से इतर पहाड़ी कल्चर के प्रति उनका प्रेम ‘अपनी संस्कृति, अपनी पहचान’ की खूबसूरत मिसाल है।
खूब मस्ती और उत्साह के साथ नाटी लगाते राजेंद्र नेगी पहाड़ी संस्कृति की जीवंतता को दर्शाते नजर आते हैं। उनकी नाटी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।