खलीलाबाद में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर कांड को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या और पूर्व मंत्री पर हमले की निंदा की। सपा ने दोषियों पर कार्रवाई, मुआवजा, नौकरी व सुरक्षा की मांग कर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।