जमुई: फर्जी पोता बनकर जमीन बेचने का आरोप, डीएम से जांच की मांग की गई
Jamui, Jamui | Jul 14, 2026 शहर के बिहारी मोहल्ला निवासी नारायण सिंह व बबलू सिंह ने मंगलवार 12 बजे के करीब डीएम नवीन को आवेदन देकर फर्जी पोता बनकर 8.33 डिसमिल पुश्तैनी जमीन बेचने और जबरन कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मामला उच्च न्यायालय और डीसीएलआर में लंबित है।