कुटुंबा: वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर किसान और अधिकारियों के बीच ठनी, किसान आक्रोशित
भारतमाला परियोजना अंतर्गत वाराणसी कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण में भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामला दिन प्रतिदिन उलझता जा रहा है. एक ओर अधिकारी जहां निर्माण कार्य में जुटे हैं, वही दूसरी ओर किसान जगह जगह पर निर्माण कार्य का विरोध कर रहे हैं. अंबा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव पहुंचे अधिकारियों की टीम को फिर से किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा.