कुटुंबा: अंबा के सतबहिनी मंदिर के समीप श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने को लेकर बैठक, भंडारे के साथ छात्रों के बीच पुरस्कार वितरण
अंबा स्थित सुप्रसिद्ध सतबहिनी मंदिर के समीप एक निजी होटल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा पाठ धूमधाम से मनाने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई. यह बैठक श्री कृष्ण कन्हैया सेवा समिति के सदस्यों द्वारा कराया गया। राजीव पांडेय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रचार प्रसार हेतु बैठक में निर्णय लिया गया है।