कुटुंबा: प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र के पैतृक गांव बैरांव में +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विनय कुमार गुप्ता बने प्रधानाध्यापक
अम्बा निवासी विनय कुमार गुप्ता प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैंराव के प्रधानाध्यापक पद पर नियुक्त हुए हैं। इनकी नियुक्ति बीपीएससी की परीक्षा पास करने के उपरांत हुई है। मंगलवार को उन्होंने उक्त विद्यालय में अपना योगदान दिया। विद्यालय के शिक्षकों के साथ साथ कुटुंबा प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने विनय कुमार गुप्ता का स्वागत किया।