बक्सर: बिहार: अनुसचिवीय कर्मियों की हड़ताल समाप्त, निकाला विजय जुलूस और किया योगदान
Buxar, Buxar | Sep 5, 2025 बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ गोप गुट के कर्मियों की 9 अगस्त से जारी अनिश्चित कालीन हड़ताल सरकार से समझौता होने के बाद गुरूवार को देर शाम समाप्त हो गयी. जिसके बाद जिले के कर्मियों ने शुक्रवार को गोपगुट महासंघ के नेतृत्व में बुनियादी विद्यालय से बैंड बाजा के साथ समाहरणालय तक मार्च किया गया. जिसकेे बाद हड़ताल मे शामिल एकमात्र महेंद्र प्रसाद को योगदान कराया गया