बक्सर: जिले में वाहन चेकिंग और रोको टोको अभियान, 10 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹71 हजार जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Sep 5, 2025 अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों के पुलिस के द्वारा.विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। पिछले 24 घंटों में में 10 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार शराब के सेवन में 8, शराब बरामदगी में 1 व अन्य मामलों में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वाहन चेकिंग अभियान में 71 हजार जुर्माना वसूला है।