बक्सर: पांडेयपट्टी रेलवे फाटक पर समतलीकरण के साथ लगा रबर पैड, वाहन चालकों के लिए आसान और सुरक्षित होगा रेल परिचालन
Buxar, Buxar | Sep 5, 2025 बक्सर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक पांडेय पट्टी में रेलवे फाटक पर समतलीकरण के साथ रबर पैड लगाया जा रहा है। बता दें कि रेलवे फाटक पर सड़क जर्जर होने से वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। लेकिन अब वहा से आवागमन करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। परंपरागत निर्माण सामग्री की बजाय रबर पैड का इस्तेमाल किया जा रहा है।