रायसेन। मार्च माह शुरू होते ही विद्युत विभाग बकाया वसूली को लेकर सक्रिय हो गया है। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे रायसेन जिले के दीवानगंज– क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम ने 2000 रुपये से अधिक बकाया बिल वाले 15 उपभोक्ताओं के कनेक्शन डिस्कनेक्ट किए।विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया है, उनके विरुद्ध यह कार्रवाई की जा रही है