जमुई: कटौना पेट्रोलपंप के पास उत्पाद विभाग ने 20 लीटर चुलाई शराब के साथ बाइक सवार दो नाबालिगों को किया निरुद्ध
Jamui, Jamui | Jun 18, 2025 जमुई जिले के कटौना पेट्रोलपंप के पास से बुधवार की दोपहर बाद 3:00 बजे उत्पाद थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार वन के नेतृत्व में एएसआई राकेश सिंह द्वारा बाइक सवार दो नाबालिग को निरुद्ध किया गया। साथ ही दोनों के पास से 20 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया है और बाइक को भी जब्त किया गया।दोनो नाबालिग टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला का रहने वाला है।