जमुई: दरखा पंचायत के नवनियुक्त मुखिया जयप्रकाश माहतों हत्याकांड में कोर्ट ने दो आरोपियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
Jamui, Jamui | Jun 18, 2025 लछुआड़ थाना अंतर्गत दरखा पंचायत के नवनियुक्त मुखिया जयप्रकाश माहतों की हत्या मामले में कोर्ट ने बुधवार की दोपहर 2 बजे के करीब दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ए. डीजे. फर्स्ट सत्य शिव हरे की अदालत ने मामले में दोषी पाए गए मो. सिकंदर और नंदलाल तांती को 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।