सूरजगढ़: कजरा थाना क्षेत्र के सहान मुसहरी गांव में ट्रिपर से कुचलकर 6 वर्षीय बालक की मौत
बुधवार अपराह्न 4:30 बजे कजरा थाना क्षेत्र के उरैन पंचायत अंतर्गत सहान मुसहरी गांव में ट्रिपर से कुचलकर 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पीरी बाजार थाना क्षेत्र के मसूदन गांव के रहने वाले प्रवेश मांझी के पुत्र अंकित कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई. बालक अपने नाना देबू मांझी के घर सहान मुसहरी आया हुआ था. चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया.