कहरा: सदर थाना क्षेत्र के गांधीपथ में मोबाइल छिनतई को लेकर मारपीट, युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
घटना सदर थाना क्षेत्र के गाँधीपथ का है जहां आपसी विवाद के दौरान मोबाइल छिनतई को लेकर पिंटू स्वर्णकार एवं बुट्टा स्वर्णकार अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बैट,हथौड़ा से मारकर विकास कुमार को जख्मी कर दिया। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जा रहा है।