कहरा: बलवाहाट बाजार में सड़क दुर्घटना, युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
घटना बलवाहाट थाना क्षेत्र का है। जहां बलही गांव से बलवाहाट बाजार गये मनीष कुमार का बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के मदद से सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जा रहा है।