कहरा: महिषी थाना क्षेत्र के झखड़ा टोला में दहेज के लिए महिला की हत्या, शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया
महिषी थाना क्षेत्र के झखड़ा टोला वार्ड 13 मे दहेज के लालची ससुरालवालों ने एक महिला की गला दबाकर हत्या कर घटनास्थल से फरार हो गया। घटना के बारे मे पुलिस को जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंच मृतक महिला के शव को अपने कब्जे मे लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई मे जुट गई है। मृतक महिला का नाम सविता देवी है।