जहानाबाद: पुलिस ने शुरू किया गोलीबारी की जांच घायलों से मिलने पहुंचे सदर अस्पताल
अवैध बालू खनन को लेकर जहानाबाद जिले के दो गांव गिजी और चैती पीपर के बीच शनिवार दोपहर हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है इसी क्रम दिन में लगभग 3 बजे पुलिस जहानाबाद सदर अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंची, जहां घायलों की स्थिति को देखते हुए पूछताछ की जा रही है।