एकमा: घर से गहने चोरी कर ज्वेलरी के दुकान में बेचने के आरोप में दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार , भेजे गए जेल
Ekma, Saran | Jul 10, 2026 एकमा थाना क्षेत्र के मठनपुरा गांव में घर से गहने चोरी कर एकमा बाजार की एक आभूषण दुकान में बेचने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकानदार समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया । थाना अध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि प्राथमिक की दर्ज कर जान शुरू की गई तथा अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।