एटा: फर्रुखाबाद डिपो के रोडवेज बस कर्मियों ने कुसाड़ी बाईपास पर यात्री को बस स्टैंड की टिकट लेकर उतारा, आधी रात हुई परेशानी
Etah, Etah | Sep 12, 2026 जनपद एटा में फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस में सफर कर रहे यात्रियों को एटा बस स्टैंड की टिकट देने के बाद बाईपास पर उतारने का मामला सामने आया है। यात्रियों का आरोप है कि उनसे एटा बस स्टैंड तक का पूरा किराया लिया गया और टिकट भी बस स्टैंड तक की दी गई, लेकिन देर रात बस एटा-अलीगंज रोड स्थित कुसाड़ी के पास हाईवे पुल के नीचे यात्रियों को उतारकर आगे रवाना हो गई।