कहरा: पतरघट थाना क्षेत्र के जम्हरा गांव में करंट लगने से मजदूर झुलसा, सदर अस्पताल से मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर
Kahara, Saharsa | Mar 23, 2025 पतरघट थाना क्षेत्र के जम्हरा गांव वार्ड 5 समीप मजदूरी कर रहे 1 मजदूरी 11 हजार बिजली तार के संपर्क मे आ गया और वह बुरी तरह से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा मे भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जख्मी मजदूर का नाम जम्हरा गांव वार्ड 5 निवासी जंगल सादा का पुत्र चमरू सादा है।