मनेर: गोरैया स्थान गांव में पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो महिलाएं घायल
Maner, Patna | Jun 24, 2025 मनेर थाना क्षेत्र के गोरैया स्थान गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच में मारपीट हुई। इस मारपीट के दौरान दो महिलाएं घायल हो गई। घायल हुई महिलाओं को इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल दोनों महिलाओं का उपचार चल रहा है। मामला मंगलवार की रात 8:15 के करीब की है। घायल सुमित्रा देवी और टुन्नी देवी बताई जाती है।