मनेर: छिहत्तर गांव में पुलिस ने एक घर से 600 लीटर अंग्रेजी शराब और बाइक की बरामद, एक शराब कारोबारी गिरफ्तार
Maner, Patna | Jun 23, 2025 मनेर थाना क्षेत्र के छिहत्तर गांव स्थित घर में सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए 600 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक को बरामद किया है। पुलिस ने शराब और बाइक को बरामद कर अपने साथ थाने ले आई है। इस मामले में शराब के एक कारोबारी शोभन राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस ने छापेमारी सोमवार की सुबह 7:45 के करीब की है।