मनेर: दरवेशपुर गांव में पानी टंकी के पास से पुलिस ने 112 लीटर अंग्रेजी शराब और एक ऑटो किया बरामद
Maner, Patna | Jun 22, 2025 मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव स्थित पानी टंकी के पास से सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर 112 लीटर अंग्रेजी शराब और एक ऑटो को बरामद किया है। शराब और ऑटो को बरामद कर पुलिस अपने साथ थाने ले आई है। वही पुलिस उचित कार्रवाई के लिए पुलिस जुटी हुई है। पुलिस के द्वारा इसकी जानकारी रविवार की सुबह 11:29 के करीब दी गई।