मनेर: लोदीपुर गांव के पास बाइक की टक्कर में एक महिला घायल
Maner, Patna | Jun 23, 2025 मनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर के पास एक बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। इस दुर्घटना में घायल हुई महिला को इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घायल हुई महिला का उपचार चल रहा है। दुर्घटना सोमवार की देर शाम करीब 7:45 की बताई जाती है। घायल महिला की पहचान रुक्मिणी देवी दानापुर की रहने वाली बताई गई है।