अग्नि सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर जिला प्रशासन की कार्यवाही, शहर के 8 कोचिंग संस्थान किए सील।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देश पर आज तहसीलदार श्री सिद्धार्थ शर्मा ने शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों और शैक्षणिक संस्थाओं का निरीक्षण किया।
संस्थानों में अग्निशमक यंत्र और अग्नि सुरक्षा के लिए उपायों, फायर एनओसी नहीं पाए जाने पर 8 संस्थानों को सील किया गया है।
जांच के दौरान भारत IAS, इंसपायर लाइब्रेरी, पाठशाला लाइब्रेरी, शिवानी कॉमर्स इंस्टीट्यूट, कांसेप्ट बिल्डर्स क्लास, ब्लूमिंग बड्स, इंडक्टेंस कोड केयर और शिवपुरी एकेडमी क्लासेस सहित कुल 8 संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानक और फायर एनओसी नहीं पाए गए।
शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा के प्रति इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा संस्थानों को सील कर दिया गया है।
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri
Shivpuri, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026