भुडसा ग्राम में वृद्ध महिला के घर पर अज्ञात चोरों ने की चोरी, महिला ने थाने में की शिकायत
मंगलवार को बड़वारा थाना क्षेत्र के भुडसा ग्राम निवासी सुरगी बाई बड़वारा थाने पहुंच कर जानकारी देते हुए बताया कि मैं धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने घर छोड़कर बाहर गई थी इस बीच अज्ञात चोरों के द्वारा मेरे घर पर रखे ₹6000 नगद चोरी कर लिए गए हैं वहीं पुलिस ने लिखित शिकायत प्राप्त कर मामले को जांच में दिया है